फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हम पाक की गोली का जवाब गोले से देते हैं ः शाह

Tue, 14 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर भाजपा की रैली में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में सरसावा रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि परिवर्तन यह आया है कि पहले पाक की ओर से गोली की शुरुआत होती थी और पाक की ओर से ही खत्म होती थी।
विज्ञापन


अब शुरुआत तो पाक की ओर से होती है, लेकिन खत्म हिंदुस्तान की सेना करती है। गोली का जवाब गोले से दिया जाता है। उड़ी की घटना के बाद सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान के आतंकियों को उसके घर में जाकर मारा। 

एक से मां परेशान, दूसरे से पिता, दोनों से जनता परेशान ःअमित शाह ने गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि नारा दिया जा रहा है यूपी को ये साथ पसंद है, लेकिन यहां तो एक शहजादे से मां परेशान है, दूसरे से पिता परेशान है और दोनों से पूरा यूपी परेशान हैं।
विज्ञापन


अब यूपी से परिवारवाद का शासन समाप्त होना चाहिए। जातिवाद की राजनीति करने वाले समाप्त हो जाएंगे। यूपी के विकास का खाका तैयार हो चुका है। 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ढाई साल का हिसाब मांग रहे हैं, लेकिन पहले वह हिसाब दें कि जिसका यूपी में साथ दे रहे हैं

उस सपा सरकार ने यूपी में पांच साल क्या किया? 2019 में वह आएंगे तो पाई-पाई का हिसाब देंगे। इतना ही बता सकते हैं कि ढाई साल में कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।

जबकि यूपीए ने 12 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार किया था, लेकिन उन्हें इटालियन चश्मे के चलते नजर नहीं आया। 15 साल में मायावती और सपा की सरकार ने यह हाल कर दिया है कि यूपी विकास के मामले में पूरी तरह से पिछड़ गया। 

उन्होंने कहा कि सपा में अतीक अहमद, आजमा खां जैसे बहुत लोग हैं, तो बसपा में मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी और न जाने कितने हैं लेकिन उनके यहां कोई गुंडा नहीं है, भाजपा में गुंडों की कोई जगह  नहीं है।

जीत का भरोसा नहीं इसलिए किया गठबंधन ः अमित शाह ने सपा पर चुटकी लेते हुए पर कहा कि सपा ने कांग्रेस से गठबंधन इसलिए किया है, क्योंकि उन्हें जीत का भरोसा नहीं। अखिलेश ने गठबंधन करके हार को स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें