फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो अब कट गए पुलिस वालों के भी चालान

Wed, 02 Aug 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस वालों के चालान काटते टीएसआई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में यातायात सुरक्षा सप्ताह में मंगलवार को चेकिंग के लिए निशाने पर पुलिसकर्मी रहे। पुलिस लाइन के बाहर की चेकिंग के लिए टीम खड़ी हो गई और पुलिस लाइन में आने जाने वाले वाहनों को रोकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान लगभग 30 पुुलिसकर्मियों के चालान काट दिए गए। शहर में 100 से अधिक चालान काटे गए और 40 हजार का जुर्माना वसूल किया गया।यातायात सुरक्षा सप्ताह को लेकर वाहनों की चेकिंग करने वाली पुलिस कितने नियमों का पालन करती है,

इसका खुलासा सोमवार के अंक में अमर उजाला ने किया तो यातायात पुलिस ने इस बार पुलिस कर्मियों को ही टारगेट किया। मंगलवार को यातायात की चेकिंग टीम पुलिस लाइन के गेट पर ही खड़ी हो गई और पुलिस लाइन में आने, जाने वाले पुलिस कर्मियों एवं अन्य लोगों की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन दर्जन वाहनों का चालान काटा और साढ़े 7 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। जिनमें लगभग 30 वाहनों के चालान पुलिस लाइन में आने वाले पुलिस कर्मियों के ही कर दिए गए।

किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। शहर में हुई अलग-अलग जगह चेकिंग के दौरान 100 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए और लगभग 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें