फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खरीफ सीजन में भी होगी प्याज की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाएगा अनुदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में अब खरीफ सीजन में भी प्याज की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए किसानों को उन्नत बीज के साथ ही 12 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान भी दिया जाएगा। इसके लिए किसानों का चयन शुरू कर दिया गया है।
जिले में 150 से 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ही किसान प्याज की खेती करते हैं। इनमें भी अधिकांश किसान रबी सीजन में छोटी जोत में इसकी खेती करते हैं। व्यवसायिक स्तर पर प्याज की खेती नहीं होने के कारण जनपद की मंडियों में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान से प्याज आता है। अब प्रदेश सरकार किसानों को रबी के साथ ही खरीफ सीजन में भी प्याज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उद्यान विभाग किसानों को प्याज का उन्नत बीज देने के साथ ही 12 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान भी देगा। गांव बागाखेडी में छोटे स्तर पर प्याज की खेती करने वाले किसान बबलू, गांव मुबारिकपुर के दीपक आदि का कहना है कि इस बार खरीफ सीजन में भी प्याज की खेती की जाएगी। इसके लिए जून माह के अंत या जुलाई में प्याज की पौध की रोपाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभी तक जनपद में अधिकांशतया रबी सीजन में ही प्याज की खेती होती रही है। प्याज की किल्लत को दूर करने के लिए उद्यान विभाग किसानों को खरीफ सीजन में खेती करने के लिए प्रति हेक्टेयर 12 हजार रुपये का अनुदान देगा। इसके लिए किसानों का चयन किया जा रहा है। जनपद को 50 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है। --- अरूण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें