फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लक्सर-हरिद्वार रूट पर बाधित होंगी प्रमुख ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अब लक्सर-हरिद्वार रूट पर बाधित होंगी प्रमुख ट्रेनें
विज्ञापन

सहारनपुर। मेरठ से टपरी तक रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य तो पूरा हो गया है। साथ ही कुछ ट्रेेेनों का संचालन भी शुरू हो गया है। लेकिन अब सहारनुपर से लक्सर हरिद्वार मार्ग बाधित रहेगा। यहां पर भी रेल लाइन दोहरीकरण के काम के कारण कुछ प्रमुख ट्रेनों का संचालन बाधित होगा। यह रूट 29 दिसंबर से चार जनवरी तक बाधित रह सकता है। इसलिए इस रूट पर जाने वाले रेलयात्रियों को परेशानी होगी।
उत्तर रेलवे के निर्देशों के मुताबिक इस रूट पर गंगानगर एक्सप्रेस, हेमकुंठ एक्सप्रेस, बाडमेर एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ये गाड़ियां अप और डाउन रूट पर प्रभावित रहेंगी। इससे पहले टपरी देवबंद सेक्शन पर दोहरीकरण का काम चलने के कारण 23 दिसंबर तक दिल्ली रूट की ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया था। इसके कारण ही नौचंदी एक्सप्रेस, इंटरसिटी सहित अन्य ट्रेनों को स्थगित किया गया था। इस रूट पर दोहरीकरण का काम पूरा होने और इसके ट्रायल के निरीक्षण के बाद यहां ट्रेेनों का संचालन शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि लक्सर रूट पर काम चलने के कारण कुछ ट्रेनों के शेड्यूल पर असर पडे़गा। उन्होंने कहा कि रेल लाइन के दोहरीकरण और पटरी व्यवस्था में सुधार के बाद यात्रियों की ऐसी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें