फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अब अपना अधिकार पाने के लिए हुंकार भरें किसान

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान के इस्लामनगर में भाकियू भानु की पंचायत में मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि 30 सालों में किसानों का कोई भला नहीं हुआ है। किसानों को अपना अधिकार पाने के लिए एकजुट होकर हुंकार भरनी होगी।
रविवार को गांव इस्लामनगर में यूनियन की पंचायत में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह का स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान किसी भी सरकार के एजेंडे में नहीं हैं। 14 दिन में गन्ना भुगतान के आदेश हवाई साबित हो रहे हैं। विद्युत निगम स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण कर रहा है। बिजली लाइन लटकी पड़ी है। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल रही है। समय पर खाद नहीं मिलता है। किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य भी नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि किसान अपने हितों की रक्षा के लिए यूनियन की सदस्यता ग्रहण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह ईमानदारी के साथ उनकी लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी राजू माजरा, चौधरी मनजीत सिंह, सुभाष चौधरी, चौधरी हाजी आफताब, प्रवेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें