फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का विस्तार संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहानपुर। आठ स्पेशल ट्रेनों के संचालन में विस्तार के बाद अब छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित अन्य कुछ ट्रेनों का भी संचालन बढ़ाया जा सकता है। बिलासपुर अमृतसर के बीच चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस फिलहाल तीन दिवसीय संचालन के लिए प्रस्तावित है। इसे दोनों ओर से पूरे सप्ताह के लिए संचालन के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

दिसंबर माह से पंजाब, जम्मू, हरियाणा, बिहार और दिल्ली राज्य के प्रमुख शहरों के लिए आठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया। इससे यात्रियों को राहत मिली है। अधिकतर मुसाफिरों ने रात्रि सेवाओं के रूप में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के अलावा कुछ अन्य ट्रेनों को बढ़ाने की मांग की। रेलवे सूत्रों के मुताबिक कुछ अन्य ट्रेनों के विस्तार के बारे में भी मंथन चल रहा है। इससे पहले पंजाब में किसान आंदोलन के कारण त्योहार के समय भी अधिकांश ट्रेनों का संचालन बंद रहा। तब यात्रियों के लिए रोडवेज बसों का ही विकल्प रहा। उन्हें त्योहारों में अधिक दूरी के साथ ही महंगा सफर करना पड़ा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें