फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: अब देवबंद भी रुकेगी सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लोगों को मिलेगी राहत

Tue, 08 Nov 2022 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

रेलवे बोर्ड से जारी पत्र के अनुसार, ट्रेन नंबर 20411-12 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब देवबंद रेलवे स्टेशन पर रुककर चलेगी। मंगलवार यानि आज से इस ट्रेन का स्टॉपेज देवबंद भी होगा।
विज्ञापन
देवबंद रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेलमंत्री के स्वागत को उमड़ी भीड़ - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर। जनपद में अपने दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देवबंद के लोगों को बड़ी सौगात दी है। सहारनपुर से बनकर दिल्ली तक चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब देवबंद में भी रुकेगी। इससे यहां के लोगों को खासी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


गत नौ सितंबर को ट्रेन नंबर 20411-12 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की नई सौगात मिली थी। यह ट्रेन सहारनपुर से शाम को 7:15 बजे रवाना होती है। यहां से चलने के बाद मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद स्टेशन पर रुककर दिल्ली जाती है।

सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जनपद में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने देवबंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री के समक्ष लोगों ने सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का स्टॉपेज देवबंद में कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के देवबंद में रुकने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


जिस पर मंत्री ने मांग को पूरा किया और देर शाम को रेलवे बोर्ड से पत्र जारी हो गया। रेलवे बोर्ड से जारी पत्र के अनुसार, ट्रेन नंबर 20411-12 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब देवबंद रेलवे स्टेशन पर रुककर चलेगी। मंगलवार यानि आज से इस ट्रेन का स्टॉपेज देवबंद भी होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें