फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न होने से संगम स्थल पर स्नान नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
कुंआखेडा में पानी के बिना सूखा पड़ा संगम स्थल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता। साल के अंतिम चंद्रग्रहण पर नहरों में पानी नहीं आने के चलते गांव कुआंखेड़ा संगम पर स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को मायूस होकर लौटना पड़ेगा। संगम स्थल पर पानी नहीं आने के चलते हर बार लगने वाला मेला भी नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

विभिन्न धार्मिक पर्वों के अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु कुआंखेड़ा में गंगा यमुना के संगम स्थल पर स्नान कर पुण्य प्राप्त करते हैं। प्रत्येक स्नान पर्व से पहले ही संगम स्थल पर प्रसाद व अन्य सामान की दुकानें सजने लगती हैं, लेकिन इस वर्ष साल के अंतिम चंद्रग्रहण पर यमुना व गंगा नहर में पानी नहीं आने के चलते स्नान को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मायूस होकर लौटना होगा। नहरों पर पुल निर्माण तथा साफ सफाई के कारण गंगा व यमुना पानी नहीं छोड़ा गया है।
इस दौरान एक दिन पहले ही संगम स्थल पर पहुंची शामली निवासी बालेश देवी, कमलेश देवी, सुनीता व सुमन ने बताया कि शामली से यहां स्नान के लिए आए थे, लेकिन पानी न होने के चलते मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। उनका कहना था कि जिले के प्रशासनिक अधिकारी संगम स्थल पर समुचित व्यवस्था के साथ ही प्रत्येक स्नान से पहले पानी छुड़वाने की व्यवस्था करें। ताकि श्रद्धालु यहां स्नान कर पुण्य अर्जित कर सकें।
विज्ञापन

महात्मा इलमचन्द ने बताया कि पूर्व के स्नान में यहां पर लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी। स्नान के दौरान लगने वाला मेला भी कई दिन पहले ही भर जाता है, लेकिन इस बार प्रशासन की ओर से पानी की व्यवस्था न होने के चलते यहां पर दुकानें भी नहीं लग रही हैं। संगम घाट स्थित पंच नारायणी मंदिर के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा पानी छोड़ने की मांग की गई थी, लेकिन सफाई के चलते सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इसमें अपनी असमर्थता जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें