फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डेयरी संचालकों ने किया आमरण अनशन शुरू

विज्ञापन
धरना स्थल पर आमरण अनशन पर पहुंचे डेरी संचालक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के डेयरियों को शहर से बाहर करने के फैसले के विरोध में डेयरी संचालकों का क्रमिक अनशन आमरण अनशन में बदल गया। बृहस्पतिवार को भी डेयरी संचालक परिवार संग धरने पर डटे रहे और मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने बात कही।
विज्ञापन

हकीकतनगर में स्थित रामलीला मैदान पर चल रहे धरने के दौरान डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा नगर निगम डेयरी संचालकों का उत्पीड़न कर रहा है। प्रशासन डेयरी संचालकों की सुध नहीं ले रहा है। अब डेयरी संचालकों ने आमरण अनशन शुरू किया, जो मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर में एक उद्योग है, इससे करीब 50 गांव का जल दूषित हो गया और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। पहले नगर निगम ऐसे उद्योग और बूचड़खानों को शहर से बाहर करें। इसके बाद डेयरियों के बारे में सोचे। लखनऊ और वाराणसी की तरह डेयरी संचालकों को शहर से बाहर जमीन उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान बदल देव चौधरी, सोनू राणा, आदेश त्यागी, संजीव वालिया, गुलशन कुमार, भागमल, कुलदीप चौधरी, आशीष चौधरी, सरदार बंटी, विनय चौधरी, राज कुमार बजाज, भगम, मोहम्मद अहमद, चौधरी रणवीर सिंह, रिहाना, शिल्पा, उजमा, नेहा, हीना, ओमपाल सिंह, शाजिया, अब्दुल खालिक, बीएस दीक्षित, राजेश कुमार, रवि कुमार, सुबहान, अमित बजाज, राज कुमार, सहंसपाल सिंह, इरफान, वकील अहमद आदि रहे।

धरना स्थल पर आमरण अनशन पर पहुंचे डेरी संचालक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें