फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...अब भोले ही करेंगे भक्तों की राह आसान

Sun, 09 Jul 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सड़क की ओर झुकी झाड़ियां, जिनसे कांवडि़यों को परेशानी होगी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरिद्वार से कांवड़ियों का जल उठाना शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक सहारनपुर उनके आगमन के लिए तैयार नहीं हो सका। कांवड़ मार्ग कहलाने वाला देहरादून रोड अभी भी जगह-जगह से उखड़ा हुआ है। अंबाला रोड की भी स्थिति खराब हो चुकी है। दिल्ली रोड भी कई जगह से उखड़ चुकी है। ऐसे में कांवड़ियों के सहारनपुर की सड़कों पर चलना कांटे भरी राह साबित होगा।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए इस बार सहारनपुर प्रशासन पिछड़ गया है। अभी न तो सड़कों के किनारे लगी झाड़ियों को हटवाया जा सका है, न ही सुरक्षा चौकियां ही बन सकी हैं, न सड़कों की मरम्मत ही पूरी हो पाई है और न ही सड़कों पर लाइट की व्यवस्था ही हो सकी है।

शहर की सड़कों की हालत तो पहले से ही खराब थी, बारिश ने सड़कों को उधेड़ डाला है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और छोटी-छोटी बजरी सड़क पर बिखर गई है। पूरे देहरादून रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड की हालत एक जैसी  हो चुकी है।
विज्ञापन


इस हालत में कांवड़ियों के सहारनपुर की सड़कों पर कदम रखना आसान नहीं होगा।  यहां की सड़कें कांवड़ियों के पांवों को लहूलुहान कर सकती हैं। यहां डिवाइडर भी टूटा हुआ है। सबसे प्रमुख देहरादून मार्ग है, इसी मार्ग से होकर लाखों कांवड़िया हरियाणा, दिल्ली, शामली, बागपत की ओर जाते हैं।

सड़कों के किनारे झाड़ियां बनेंगी मुसीबत
प्रशासन ने अभी तक सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों तक को नहीं हटवाया है। रिमाउंट डिपो के नजदीक देहरादून रोड और दिल्ली रोड पर घनी झाड़ियां हैं। जिनके कांटे भी सड़कों पर बिखर रहे हैं। बांस के पेड़ सड़कों पर झुके हैं।

 नहीं हो सकी अभी सफाई
कांवड़ मार्गों पर अभी सफाई की भी व्यवस्था नहीं हो सकी है। कांवड़ मार्ग पर सड़कों के किनारे न सिर्फ कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, बल्कि बारिश के चलते कीचड़ भी है और कूड़ा सड़ रहा है। नाले-नालियों की सिल्ट भी अभी तक सड़कों पर पड़ी हुई है। सीमेंट, रेत और रोड़ी भी दुकानदारों ने सड़कों पर फैला रखी है। 

सुरक्षा चौकियां नहीं  बन सकीं
सहारनपुर में अभी तक एक भी सुरक्षा चौकी स्थापित नहीं की जा सकी है। हालांकि चौकियों के लिए स्थान चिह्नित कर दिए गए हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सिर्फ पहले से बनी स्थायी चौकियों के भरोसे ही सुरक्षा छोड़ दी गई है।

अतिक्रमण हटवाया जाना है
कांवड़ मार्ग पर हो रहा अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी अभी नहीं की जा सकी है। जबकि अतिक्रमण हटवाने की प्रक्रिया सबसे पहले की जानी चाहिए थी। जिससे कांवड़ियों को सड़कों पर चलने का रास्ता साफ मिल सके।


कार्यों की रविवार को होगी समीक्षा : एडीएम
अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दुबे का कहना है कि रविवार को दोपहर 12 बजे सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें कांवड़ की तैयारियों को लेकर समीक्षा की जाएगी। जिसका कार्य अधूरा रह गया है, उसे पूरा कराया जाएगा।

दो दिन में बन जाएंगी सुरक्षा चौकियां : एसएसपी
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि सुरक्षा चौकियों के लिए स्थान चिह्नित है। ड्यूटी भी शीघ्र ही जारी कर दी जाएंगी। दो दिन में सुरक्षा चौकियां स्थापित कर दी जाएंगी और सुरक्षा कर्मचारी तैनात कर दिए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था  सुदृढ़ रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें