फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ऑनलाइन डाउनलोड होने लगे अनमैप्ड मतदाताओं के नोटिस, इतने लाख को जारी हैं नोटिस

Sun, 18 Jan 2026 08:22 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, सहारनपुर

सार

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद अब आयोग की वेबसाइट से अनमैप्ड मतदाताओं के नोटिस डाउनलोड होने लगे हैं, जिसके चलते अब मतदाताओं को निर्धारित समय और तय तिथि में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष पेश होना होगा। इस कड़ी में 1.61 लाख मतदाता को नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में छह जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी। अब आयोग की वेबसाइट से अनमैप्ड मतदाताओं के नोटिस डाउनलोड होने लगे हैं। मतदाताओं को निर्धारित समय और तय तिथि में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष पेश होना होगा। मतदाता नोटिस का जवाब ऑनलाइन भी दे सकते हैं। 1.61 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं को घर-घर जाकर नोटिस देंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन ही नोटिस का जवाब देने और संबंधित दस्तावेजों को उपलब्ध कराने का विकल्प दिया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए वोटर सर्विस पोर्टल पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई है। मतदाता पोर्टल पर लॉगिन कर अपना नोटिस देख सकते हैं। साथ ही आवश्यक प्रमाण पत्र भी अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए मतदाता को ईपिक नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद ओटीपी आएगा। हालांकि, निर्धारित तिथि पर अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना होगा। पहले ही दस्तावेज अपलोड होने के चलते मतदाता को अधिक समय नहीं लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से कोई एक दस्तावेज देना होगा जरूरी

केंद्र, राज्य सरकार, पेंशनभोगी को सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम से जारी परिचय पत्र। एक जुलाई 1987 से पहले जारी कोई भी सरकारी, बैंक या डाकघर से परिचय पत्र, प्रमाण पत्र या अभिलेख। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र। मान्यता प्राप्त बोर्ड, विश्वविद्यालय से जारी मैट्रिकुलेशन या शैक्षिक प्रमाण पत्र। जिला या तहसील स्तर के सक्षम अधिकारी की ओर से जारी निवास प्रमाण पत्र। राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, जहां उपलब्ध हो। राज्य या स्थानीय अधिकारी की ओर से तैयार परिवार रजिस्टर, सरकार द्वारा जारी कोई भी भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें