फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिना मान्यता चल रहे 15 स्कूलों को नोटिस जारी

Fri, 18 Apr 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। बिना मान्यता के चल रहे 15 स्कूलों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए हैं। इसके चलते स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा है। शिक्षा विभाग के मुताबिक नोटिस के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गिरते नामांकन के चलते बेसिक शिक्षा विभाग ने क्षेत्र में चल रहे अमान्य स्कूलों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 15 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, बिना मान्यता के ही स्कूलों का संचालन कर रहे हैं। स्कूल संचालकों के नाम नोटिस भेजा गया है। भेजे गए नोटिस में शिक्षा के अधिकार के कानून के तहत सरकार की गाइडलाइन के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। शिक्षा विभाग के मुताबिक मिली रिपोर्ट के अनुसार कुछ क्षेत्र में ऐसे स्कूल मिले हैं, जिन्हें मान्यता पांचवी तक है और वह 12 वीं तक के बच्चों को अपने यहां पढ़ रहे हैं।
उधर, खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र बालियान का कहना है कि क्षेत्र में कुल 171 स्कूल और मदरसों का संचालन हो रहा है। इनमें से जो भी बिना मान्यता के चल रहे हैं उन्हें भी नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें