फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला अस्पताल में होगी कोरोना की जांच, मशीन स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिला अस्पताल में होगी कोरोना की जांच, मशीन स्थापित
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना की जांच अब एसबीडी जिला अस्पताल में हो सकेगी। सोमवार को पहुंचे इंजीनियरों ने मशीन को स्थापित किया। साथ ही दो सैंपलों की जांच कर मशीन का ट्रायल लिया। मशीन का सबसे अधिक लाभ ऑपरेशन कराने के लिए पहुंचने वाले मरीजों को होगा।
कोविड-19 के खतरे की वजह से जिला अस्पताल में सभी प्रकार के ऑपरेशन बंद हैं। क्योंकि ऑपरेशन से पहले मरीज का कोरोना टेस्ट किया जाना जरूरी है। चूंकि सहारनपुर में कोरोना जांच की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को भटकना पड़ रहा था या फिर वह स्थिति सामान्य होने के इंतजार में हैं। मगर सोमवार को जिला अस्पताल परिसर में कोरोना की जांच के लिए ट्रूनेट मशीन स्थापित की गई। हालांकि मशीन कई दिन पहले आ चुकी थी, मगर इंजीनियरों की टीम सोमवार को पहुंची, जिन्होंने ट्रायल के तौर पर एक चिकित्सक और लैब के एक स्टाफ सदस्य का सैंपल लेकर जांच किए। दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव रही।
विज्ञापन

दो तरह की जांच करती है मशीन
ट्रूनेट मशीन में कोरोना के दो तरह के टेस्ट होते हैं। पहला है प्राथमिक टेस्ट जिसे स्क्रीन टेस्ट कहा गया है। यह बता देगा कि कोरोना है या नहीं। यदि रिपोर्ट नेगेटिव होगी तो ऑपरेशन किया जाएगा। और यदि रिपोर्ट पॉजिटिव रही तो फिर कंफर्म टेस्ट कराया जाएगा। कंफर्म टेस्ट भी पॉजिटिव आने पर मरीज का ऑपरेशन रिपोर्ट नेगेटिव आने तक टाला जाएगा।
एक दिन में 50 टेस्ट की क्षमता
ट्रूनेट मशीन द्वारा अधिकतम एक घंटे में दो सैंपलों की जांच रिपोर्ट आएगी। यह मशीन एक दिन 40 से 50 सैंपलों की जांच करेगी। खास बात यह है कि मशीन ऑनलाइन रहेगी। इस पर सैंपल का जो भी रिजल्ट आएगा, वह मुख्यालय को भी पता रहेगा। यानी रिपोर्ट को शासन से छिपाया नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन स्थापित कर दी गई है। ट्रायल के तौर पर दो लोगों की कोरोना जांच भी की गई है, जो नेगेटिव रही है। फिलहाल इस मशीन का लाभ केवल ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को मिलेगा। जरूरत पड़ने पर अन्य को भी सेवा दी जाएगी।
डॉ. एसके वार्ष्णेय, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें