फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैलिसिमिया से पीड़ित बच्चों ने नहीं मुहैया कराया जा रहा ब्लड

Tue, 21 Feb 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्री ब्लड डोनेशन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख अधीक्षक स्वास्थ्य से मुलाकात की। ज्ञापन देकर बताया कि शासनादेश के अनुसार सभी ब्लड बैंकों द्वारा थैलिसिमिया पीड़ित बच्चों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने का प्रावधान है। लेकिन जनपद के ब्लड बैंक बिना रिप्लेसमेंट के रक्त देने में हाथ खड़े कर रहे है। 
विज्ञापन


ब्लड बैंक बीमारी से ग्रस्त मरीजों को रक्त देने से पूर्व रक्तदाता की मांग कर रहे है। ऐसे में समय समय पर शहर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

संस्था के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह लूथरा ने बताया कि थैलिसिमया बीमारी से पीड़ित बच्चों को लगभग हर दस दिनों में एक यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। इसलिए ऐसे मरीजों को निशुल्क रक्त के साथ बिना डोनर के रक्त उपलब्ध कराना ब्लड बैंकों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


लेकिन सहारनपुर में सभी ब्लड बैंकों द्वारा थैलिसिमिया बच्चों के साथ अन्याय किया जा रहा है। मिलने वालों में संस्थापक तरुण प्रकाश भोला, आनंद भाटिया, जितेंद्र पारुथी, पंकज पांचाल, दिनेश सक्सेना, सोम प्रकाश, पार्थ माहेश्वरी, अर्जुन शर्मा, अरुण सैनी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें