फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा नहीं कराने पर नूनाबड़ी गांव की बिजली काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल जमा नहीं कराने पर नूनाबड़ी गांव की बिजली काटी
विज्ञापन

- बोर्ड परीक्षा को देख ग्रामीणों ने की बिजली सुचारु कराने की मांग
बड़गांव। नूनाबड़ी गांव में बिजली का बकाया जमा नहीं कराने पर विद्युत विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी है। इसके चलते गांव में अंधेरा छा गया। बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

गांव नूनाबड़ी में बिजली विभाग ने बिल वसूली नहीं होने पर तीन दिन पूर्व गांव की सप्लाई काट दी। सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों में बेचैनी का माहौल है। मास्टर अब्दुल रहमान ने बताया कि भायला फीडर के कर्मचारियों ने बिल जमा नहीं होने पर पूरे गांव की सप्लाई बंद कर दी है। इससे समय पर बिल जमा करने वालों को भी सप्लाई नहीं मिल पा रही है। उन्होंने छात्रों की बोर्ड परीक्षा का हवाला देकर प्रशासन व विभाग से बिल अदा करने वाले उपभोक्ताओं की सप्लाई सुचारु कराने की मांग की है। पूर्व प्रधान मोबिन, रिफाकत, कय्यूम, एकता, मुस्कान, पारुल, अफ्फान, रजनीश और आयशा ने अधिकारियों से बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें