फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः आज से शुरू होगा नामांकन

Sat, 04 Nov 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में शनिवार से होने वाले नामांकनों के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चॉक चौबंद रहेगी। जिले के 11 नगरीय निकायों के लिए 51 रिटर्निग आफिसर और 103 सहायक रिटर्निंग आफिसरों की नियुक्ति की गई है।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम के महापौर के लिए एक और प्रति 5 वार्डों पर कुल एक एक यानि कुल 14 आरओ नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष पद के लिए एक और हर 5 वार्डों पर एक एक आरओ नियुक्त की गई है।   उन्होंने कहा कि नगर निगम निर्वाचन में प्रत्येक आरओ के साथ एक एक कैमरामैन की व्यवस्था रहेगी।

नामांकन के लिए बैरिकेडिंग कराकर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। चुनावों को सही प्रकार से कराने के लिए समस्त रिटर्निंग आफिसरों को ऑनलाइन फीडिंग सहित तीन बार प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 

 जिले में 59 सेक्टर बनाकर जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी नामांकन बिक्री से लेकर जमा करने तक के सभी कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि किन्नर को यह सविधा रहेगी कि वो महिला या पुरुष श्रेणी से नामांकन दाखिल कर   सकते हैं। 
विज्ञापन

 इस दौरान एसएसपी बबलू कुमार, एडीएम एफ विनोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह आदि रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें