सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष व महासचिव सहित 11 पदों के लिए नामांकन किया। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह है। मतदान 17 दिसंबर को कराया जाएगा। अधिकांश पदों पर आमने सामने का मुकाबला है, जबकि महासचिव पद पर तीन उम्मीदार चुनाव मैदान में उतरे हैं।
अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव को लेकर कचहरी में काफी चहल पहल रही। चुनाव को लेकर पुलिस बल भी तैनात रही। अध्यक्ष पद के लिए ठाकुर विशंभर सिंह ग्रुप के श्रवण कुमार गुप्ता ने, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के अशोक पुंडीर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रामपाल सिंह वर्मा व महावीर सिंह ने , कनिष्ठ अध्यक्ष पद के लिए अभय अग्रवाल व प्रवेश कुमार ने नामांकन पत्र जमा किए। महासचिव पद के लिए तीन दावेदारों राजीव कुमार शर्मा, पालम राणा और नितिन कुमार शर्मा ने दावेदार कर पर्चा दाखिल किया। इनके अलावा सहसचिव पद के लिए वरूण सिंघल, सर्वजीत शर्मा, विक्रांत कुमार, इंदरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए नमित जैन, अनुज कुमार, गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ पद के लिए निशा शर्मा, विनोद कुमार, सदाकत उल्लाखान, रणपाल सिंह, गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ पद हेतु मुकेश तोमर, कुमारी सदफ, अनुश्री, प्रीति सैनी ने नामांकन किया है। इस दौरान ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर, अमरीश लाला, ब्रह्मजीत शर्मा, अरविंद शर्मा, अभय सैनी, राहुल त्यागी, प्रमोद शर्मा, सिद्धार्थ शंकर त्यागी मौजूद रहे।
यह रहेगा चुनावी कार्यक्रम
-- 15 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी।
-- 16 दिसंबर को प्रचार
-- 17 दिसंबर को मतदान
-- 18 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनावी परिणाम आएंगे।
दीवानी कचहरी में नामांकन करते बिशंभर सिंह गुट- फोटो : SAHARANPUR