फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने मेडिकल कालेज में चिकित्सीय व्यवस्थाओं को परखा

विज्ञापन
सरसावा में सीएचसी प्रभारी को निर्देशित करते नोडल अधिकारी अजय कुमार अवस्थी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। शासन द्वारा नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा सीएचसी सरसावा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी विशेष सचिव रजिस्ट्रेशन एवं स्टांप अजय कुमार अवस्थी ने बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कोविड वार्ड इमरजेंसी वार्ड कोविड हेल्प डेस्क आदि की सक्रियता परखी। उन्होंने कोरोना वार्ड में भर्ती सहारनपुर सांसद फजलुर्रहमान तथा नानौता के एक ही परिवार के करीब आधा दर्जन पॉजिटिव पाए गए लोगों से दूर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को जांचा। प्राचार्य डॉ बीएस मार्तोलिया ने नोडल अधिकारी को व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। इसके उपरांत नोडल अधिकारी सीएचसी सरसावा पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। सीएचसी प्रभारी डॉ राजेश को निर्देशित करते हुए नोडल अधिकारी अवस्थी ने कहा वे निश्चित करें कि कोई भी मरीज बिना थर्मल स्क्रीनिंग के सीएचसी में प्रवेश ना करें। यदि स्क्रीनिंग के दौरान मरीज में बुखार अथवा कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो तत्काल उसे हेल्प डेस्क पर भेजा जाए तथा सामान्य मरीजों को दवाइयां उपचार आदि देकर रवाना कर दिया जाए।
विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए नोडल अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज तथा सीएससी की व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने जनता से अपील की कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए शासन द्वारा दी गई गाइड लाइन का पालन करें। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर राजेश स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार भूपेश आदि मौजूद रहे।

सरसावा सीएचसी में आगंतुक की थर्मल स्क्रिनिंग करता चिकित्सा कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें