सहारनपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी ग्राम प्रधान पति ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में शुक्रवार को ग्रामीण पुलिस लाइन पहुंचे और यहां कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया।
शुक्रवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया के साथ ग्राम प्रधान पति अमित कुमार और गांव के लोग पुलिस लाइन में एसएसपी से मिलने पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया ने एसएसपी को अवगत कराया कि कुछ लोगों ने प्रधान अमित कुमार के घर में घुसकर मारपीट की, साथ ही धमकी दी कि जो कुछ होता है कर लेना। इससे परिवार दहशत में है। रामनगर पुलिस चौकी में भी घटना को लेकर पहुंचे, लेकिन वहां से भी कुछ नहीं हुआ। इसी के चलते उन्हें पुलिस लाइन आना पड़ा। उन्होंने एसएसपी से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान नेकीराम, रवि कुमार, दीपक, मांगेराम, कंवरपाल, राजवीर, रूबी, बाबूराम आदि रहे।