फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पीड़ित परिवार की मदद नहीं, टोल फ्री कराने की राजनीति रही हावी

Sat, 29 Nov 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर हाइड्रा से लगाया गया जाम
विज्ञापन
छुटमलपुर(सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जाम के दौरान मृतक के परिवार से जुड़े लोग जहां बार-बार भीड़ से तोड़ फोड़ न करने की बात कहते रहे, वहीं भीड़ में एक तबका ऐसा भी था जो पूरे वक्त टोल फ्री कराने की राजनीति करता दिखाई दिया। इन लोगों की पूर्व विधायक जगपाल सिंह से भी इस बात को लेकर बहस हुई।
विज्ञापन

हादसे के बाद जुटी भीड़ में शामिल लोगों ने एकबारगी टोल प्लाजा पर धावा बोलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और मृतक के परिजनों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। हादसे के विरोध में सड़क पर धरना देकर बैठे लोगों के बीच पूर्व विधायक जगपाल सिंह और एमएलसी शाहनवाज अली पहुंचे। दोनाें नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि सबसे पहले प्राथमिकता पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की होनी चाहिए, लेकिन भीड़ में कुछ लोग ऐसे शामिल थे जो बार-बार दस गांवों का टोल फ्री कराने की मांग पर ज्यादा जोर दे रहे थे। इनका आरोप था कि टोलकर्मी पास के गांवों के लोगों को भी फ्री नहीं निकलने देते हैं। विरोध करने पर गुंडागर्दी पर उतारू होते हैं। पुलिस भी इनका साथ देती है।
पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने जब इन लोगों से टोल का मुद्दा छोड़कर मृतक परिवारों की मदद के बारे में एसडीएम सदर से बात करनी शुरू की तो यह विरोध पर उतर आए। इनका कहना था कि टोल पर अभी बात होगी। इस पर एमएलसी शाहनवाज ने भी कहा कि हमारी प्राथमिकता मृतकों के परिवारों को सहायता दिलानी होनी चाहिए। टोल के मुद्दे पर बाद में भी बात की जा सकती है।
विज्ञापन


-

पुलिस ने दस मिनट तक टोल कराया फ्री

जाम खुलने के बाद वाहनों को जल्दी निकालने के लिए पुलिस ने करीब दस मिनट तक टोल भी फ्री कराया। ताकि जाम जल्दी खुल सके। टोल प्रबंधक राजन तिवारी ने बताया कि इस दौरान करीब 300 वाहन बिना शुल्क लिए निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें