फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी

विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के दौरान रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम के मुताबिक 25 मार्च की मध्य रात्रि तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस अवधि में किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी माध्यम सड़क, रेल या अन्य परिवहन माध्यम से न तो जिले की सीमा में आएगा और न ही सीमा से बाहर जाएगा। इसलिए जिले के सभी लोगों से अपील की गई है कि सब घरों में बंद रहें।
विज्ञापन

इसके अलावा मास्क, सैनिटाइजर, दवाएं, रसोई गैस, पेट्रोल सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी। इसके साथ ही इन वस्तुओं का परिवहन भी होगा। डीएम ने बताया कि समाचार पत्र के वितरण की व्यवस्था सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े नौ बजे तक की जा सकेगी। जिले में राजकीय, निजी, सार्वजनिक ई-रिक्शा सहित समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन रहेगा। इमरजेंसी ड्यूटी करने वाले शासकीय कर्मचारी सेवाएं दे सकेंगे लेकिन उन्हें अपना आई कार्ड साथ रखना होगा।
थाने से अनुमति के बाद ही जा पाएंगे बाहर
बेहद जरूरत होने पर यदि किसी व्यक्ति को घर से या जिले की सीमा से बाहर जाना आवश्यक हो तो संबंधित थाना क्षेत्र से निर्धारित प्रपत्र भरकर अनुमति प्राप्त करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सेवाएं जरूरत के अनुरूप मिलेंगी
- राजस्व सेवा
- स्वास्थ्य सेवा
- पुलिस सेवा
- विद्युत आपूर्ति
- दूरसंचार
- नगर निगम
- नगर पालिका ड - नगर पंचायतें
ये जरूरी सेवाएं मिलेंगी
- मेडिकल सेवा
- किरयाना दुकानें
- दूध की आपूर्ति
- पेट्रोल
- रसोई गैस
----------------

पुराने शहर की चौक फव्वार स्थित बंद पड़ी सब्जी मंडी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें