फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले के नक्काशीदार पार्टीशन पर ब्रिटेन में नहीं लगेगा शुल्क

Thu, 16 Jul 2026 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारत ब्रिटेन के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता बुधवार से लागू हो गया। इसके चलते जिले के वुडन हैंडीक्राफ्ट उत्पादों पर ब्रिटेन कोई भी शुल्क नहीं लगाएगा। समझौता लागू होने से जिले के निर्यातकों को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


जिले से बड़ी संख्या में हाथ से नक्काशीदार दीवार पैनल, जालीदार स्क्रीन (पार्टीशन), लकड़ी की मूर्तियां, सजावटी बक्से, लकड़ी के सोफे, डाइनिंग टेबल, कुर्सियां और हाथ से बने लकड़ी के झूले डिजाइनर चॉपिंग बोर्ड, ट्रे, कटोरी-चम्मच और रोल होल्डर आदि उत्पादों का निर्यात होता है। कोरोना के बाद और रूस-यूक्रेन के युद्ध के चलते जिले के निर्यात को काफी प्रभावित हुआ है। चार वर्षों में हैंडीक्राफ्ट का निर्यात घटकर करीब 400 करोड़ रुपये पर आ गया।
वहीं फरवरी से पश्चिमी एशिया में शुरू हुए संघर्ष के निर्यातकों की मुश्किलें बढ़ गईं। इसके बाद भारत ने ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। अब जब समझौता लागू हो रहा है तो इससे जिले के निर्यातकों का काफी फायदा होगा। ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता होने से हैंडीक्राफ्ट के अलावा अन्य उत्पादों पर लगने वाली ड्यूटी तकरीबन शून्य हो गई है। इससे अन्य देशों के मुकाबले भारतीय उत्पाद की लागत कम होगी। साथ ही प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले उत्पाद भी सस्ते मिलेंगे।
विज्ञापन




बोले उद्यमी



आईआईए के चैप्टर अध्यक्ष सतीश कुमार अरोड़ा ने बताया कि मुक्त व्यापार समझौता होने से जिले के उद्यम और निर्यातकों को काफी फायदा होगा। वुडन हैंडीक्राफ्ट उत्पादों पर शून्य कर लगेगा। इससे ब्रिटेन में हमारे उत्पाद सस्ते होंगे।

आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सदाना ने बताया कि अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद से ब्रिटेन के साथ समझौता होना काफी फायदेमंद है। इससे निर्यातकों को राहत मिलेगी। यदि जल्द ही अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त हो जाता है, तो जिले का निर्यात एक बार फिर तेजी से बढ़ेगा।

निर्यातक आरिफ खान ने बताया कि लगातार बदलती वैश्विक परिस्थितियों से जिले में लकड़ी पर नक्काशी के कारोबार पर काफी असर पड़ा है। नए समझौते से निश्चय ही कारोबार और कारीगर दोनों को फायदा होगा।

निर्यातक परविंदर सिंह ने बताया कि ब्रिटेन पहले से भारतीय उत्पादों के लिए बड़ा बाजार रहा है। मुक्त व्यापार समझौता लागू होने से कारोबार को फायदा होगा। पहले कई उत्पादों पर 10 से 15 फीसदी कर के साथ अन्य आयात शुल्क लगती थी, जो अब शून्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें