सहारनपुर। जिले में प्रत्येक दिव्यांगजन व्यक्ति की दिक्कत को दूर करने की कवायद तेज की गई है। इसके तहत जनपद के 11 विकास खंडों और शहरी क्षेत्रों में समय-समय पर शिविर लगाकर उनकी परेशानी को दूर कराए जाएगा। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ भी प्राथमिकता के आधार पर दिव्यांगों को दिलाया जाएगा।
जिले में 14115 पंजीकृत हैं, जो पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। इनके अलावा 275 नए दिव्यांगजों ने भी पंजीकरण कराया है। दिव्यांगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ दिलवाने को शासन ने गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत जनपद के विकास खंड़ बलिया खेड़ी, पुवांरका, मुजफ्फराबाद, सढ़ौली कदीम, सरसावा, नकुड़, गंगोह, नानौता, रामपुर मनिहारान, देवबंद, नागल और शहर क्षेत्र में समय-समय पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, इनके माध्यम से दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड, पेंशन प्रक्रिया, केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। इसके अलावा उनकी समस्याएं सुनकर तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया जाएगा। इन शिविरों में दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें, जो दिव्यांगों की समस्याओं को हल कराएंगे।
विकास खंड -------------दिव्यांगों की संख्या
सढौली कदीम-------------619
मुजफ्फराबाद-------------1377
पुवांरका-----------------879
बलियाखेड़ी--------------1084
सरसावा-----------------924
नकुड़-------------------1051
गंगोह-------------------1237
रामपुर मनिहारान--------- 931
नागल------------------1230
नानौता-----------------923
देवबंद-----------------1054
शहरी क्षेत्र--------------2806
दिव्यांगजनों की समस्याओं को दूर करने के लिए जनपद के सभी विकासखंड़ और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही शिविरों का प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। ताकि दिव्यांगजन वहां पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करा सके।
-अभय श्रीवास्तव, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग