फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइट का ध्यान तो पास नहीं आएगी कोई बीमारी

विज्ञापन
रिद्धि मल्होत्रा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना से बचने के लिए एहतियात बरतना बहुत आवश्यक है। डायटिशियन रिद्धि मल्होत्रा ने बताया कि वायरस और बैक्टीरिया से बचाव के लिए फलों में विटामिन सी युक्त फल खाएं। अगर फल ना मिले तो आप विटामिन सी की टेबलेट का भी सेवन कर सकते हैं। इम्यूनिटी को बढ़ाने में बड़ा रोल विटामिन ई का भी है। यह गेहूं में पाया जाता है। विटामिन ए मददगार है। पपीते और कद्दू में मिलता है। पालक का भी सेवन विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन हमारे सिस्टम को बूस्ट करता है। विटामिन बी सिक्स भी हमारे शरीर में बहुत सारे बायोकेमिकल रिएक्शन को सपोर्ट करता है। विटामिन डी के लिए सुबह-सुबह की धूप अच्छी है। छोटे बच्चों की इम्युनिटी कम होती है। उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप बच्चों के डॉक्टर से परामर्श कर विटामिन व मिनरल्स युक्त सिरप दें।
विज्ञापन

डाइट में ये लें
डायटिशियन रिद्धि मल्होत्रा के मुताबिक सुबह के समय पहले नींबू पानी ले। नाश्ते से पहले 8-10 भीगे बादाम और किशमिश ले। शुगर के मरीज किसमिश ना लें। नाश्ते में जौ का दलिया, गेहूं का दलिया या पोहा व पपीता ले सकते हैं। बारह बजे जूस वाले फल का आहार लें। दोपहर में गाजर, मूली चुकंदर, टमाटर युक्त सलाद खाएं। दो चपाती के साथ पालक या लौकी की सब्जी लें। शाम को अदरक, नींबू और तुलसी वाली चाय का सेवन करें। रात में खाने में दाल चावल या रोटी के साथ पनीर या सोयाबीन की सब्जी ले। रात में फिर अदरक तुलसी अश्वगंधा वाली चाय ले। त्रिफला पाउडर भी ले। गाय के घी का इस्तेमाल जरूर करें। हड़जोड़ चूर्ण भी ले सकते हैं। पानी खूब पिएं, जौ के सत्तू का इस्तेमाल करें और घर के अंदर ही रहे। स्ट्रेस फ्री रहे, क्योंकि स्ट्रेस भी इम्यूनिटी कम करता है।
विज्ञापन

कुछ यूं भी सेहतमंद रह सकते हैं हम
1. आप अपने घर की छत पर आजकल की शुद्ध हवा में टहल सकते हैं।
2. आप सह परिवार योगाभ्यास व नाड़ी शोधन और कपालभाति प्राणायाम कर सकते हैं। इससे आप की इम्युनिटी बढ़ती है।
3. एक जगह खड़े होकर स्पॉट जोगिंग व कुछ अन्य एक्सरसाइज कर सकते हैं।
4. बच्चों के साथ मिलजुलकर बैडमिंटन व कुछ घरेलू गेम्स अन्य गेम्स खेल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें