फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में नो कैश ने बढ़ाई टेंशन

Mon, 05 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
यूनियन बैंक के एटीएम पर ताला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैंक शाखाओं में ग्राहकों का हंगामा जारी है। आरबीआई की ओर से कैश नहीं मिलने के कारण बैंक कर्मचारी टेंशन में है। कई बैंक शाखाएं तो ऐसी है जिनको अभी तक एक बार भी करेंसी उपलब्ध नहीं कराई गई। करेंसी नहीं मिलने के कारण ज्यादातर बैंक शाखाओं ने गेट पर नो कैश का बोर्ड लटका दिया है।  
विज्ञापन


बता दें कि नोटबंदी के बाद बैंकों में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर से लेकर देहात तक सुबह से शाम तक ग्राहकों की लंबी लाइनें लग रही है। घंटों तक लाइनों में खड़े होने के बाद भी ज्यादातर ग्राहकों को बिना कैैश के ही मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

ग्राहकों की मायूसी और हंगामे के साथ बैंककर्मियों की टेंशन हर दिन बढ़ती जा रही है। जनपद के ज्यादातर बैंकों में करेंसी खत्म हो चुकी है। बैंक अधिकारियों के अनुसार मांग के अनुरूप करेंसी नहीं आ रही है। आरोप लगाया कि आरबीआई से संपर्क करने पर कोई रैसपांस नहीं मिल रहा। ऐसे में मजबूर होकर बैंकों के बाहर नो कैश का बोर्ड लगाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


आरबीआई बात करने तक को तैयार नहीं 
सहारनपुर। जिला अग्रणी बैंक अधिकारी नीरज भारतीय का कहना है कि आरबीआई के अधिकारी उनसे बात करने तक को तैयार नहीं है। ऐसे में ज्यादातर बैंक शाखाओं के बाहर मजबूरी में नो कैश के बोर्ड लगाने पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें