फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया है। इसलिए 11 पदों पर 33 उम्मीदवारों के बीच ही मुकाबला होगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों और समर्थकों ने अधिवक्ताओं से संपर्क करने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी प्रचार शुरू कर दिया है। इस प्रचार में जाति के अलावा सुविधाएं दिलाने, भ्रष्टाचार खत्म करने, चैंबरों की हालत में सुधार और कई अन्य दावों के आधार पर वोटिंग की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

इस चुनाव के लिए मंगलवार को तीन प्रमुख गुटों के उम्मीदवारों ने नामांकन किए हैं। इनमें सबसे पुुराने ठाकुर बिशंभर सिंह गुट के अलावा प्रगतिशील अधिवक्ता मंच और प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के उम्मीदवार शामिल हैं। बुधवार को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता केपी सिंह के मुताबिक किसी भी पद पर कोई नामांकन वापसी नहीं कराई गई है। इसलिए नामांकन करने वाले सभी उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहेंगे।
कोविड नियमों के अनुपालन लापरवाही न बरतने के निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से अधिवक्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने प्रचार और संपर्क के दौरान भी कोविड नियमों के अनुपालन का ध्यान रखे। इसमें लापरवाही न बरते। इसके साथ ही 18 दिसंबर को होने वाले मतदान में भी इन नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें