फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के नितिन ने चार दिन में हराया कोरोना

विज्ञापन
- कोरोना को हराया -- नितिन चौधरी, आवास विकास कालोनी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। हौसला बुलंद रखते हुए नियमों का पालन किया और दवाओं के साथ ही वह नुस्खे भी अपनाए, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इन तरीकों को अपनाते हुए आवास विकास कॉलोनी निवासी नितिन चौधरी ने चार दिन के बाद कोरोना को हरा दिया और स्वस्थ होकर वापस अपने काम पर लग गए हैं।
विज्ञापन

32 वर्षीय नितिन चौधरी मेडिकल स्टोर के संचालक हैं। विगत 18 अप्रैल को उनकी कोविड 19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेशन में रख लिया। चिकित्सक से सलाह लेकर दवा शुरू कर दीं। नितिन चौधरी ने बताया कि उन्होंने दवाओं के साथ ही जल्द स्वस्थ होने के लिए कई ऐसे नुस्खे भी अपनाए, जो घर में आसानी से किए जा सकते हैं। उन्होंने नींबू में कट लगाकर उसे पानी में उबाला और उस पानी का दिन में चार बार सेवन किया। इसके अलावा अजवाइन डालकर पकाए पानी को भी दिन में चार बार पीते रहे। इसी तरह तीन से चार बार प्रतिदिन गर्म पानी की भाप लेते रहे।
होम आइसोलेशन में रहने की गाइड लाइन का भी पालन किया। घर से बाहर नहीं निकले और घर के जिस कमरे में वह रहे, उसकी साफ सफाई का भी खुद ही ध्यान रखा। जिस भी वस्तु को छुआ, उसे पूरी तरह सैनिटाइज जरूर किया। खुद को व्यस्त रखने के लिए टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम देखते रहे। सुबह के समय रोजाना व्यायाम भी की। इन सब बातों का ख्याल रखने का ही प्रभाव है कि चार दिन बाद उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई। नितिन का कहना है कि होम आइसोलेशन में रहने वाले सभी लोग नियमों का पालन करें और पूरी सावधानी बरतें तो कोरोना को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें