फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने आक्सीजन के 47 सिलिंडर कोविड अस्पताल में भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। कोरोना संकट के बीच आक्सीजन कमी को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में मची मारामारी के बीच स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। एसडीएम नकुड़ ने आक्सीजन के व्यवसायिक प्रयोग को प्रतिबंधित कर 47 सिलिंडर एकत्र कराकर फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल में भेजे।
विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु नागपाल के निर्देश पर आक्सीजन का व्यवसायिक प्रयोग करने वाले नगर व क्षेत्र के तमाम कारोबारियों पर रोक लगा दी। इतना ही नहीं, उनके यहां से आक्सीजन सिलिंडर उठवा कर उन्हें फतेहपुर कोविड - 19 अस्पताल में रोगियों के लिए भेजा, ताकि जरूरत पड़ने पर इनका चिकित्सीय इस्तेमाल किया जा सके। उधर, सभासदों व पालिका कर्मियों की संयुक्त पालिका निगरानी समिति ने भी युद्धस्तर पर कोरोना संक्रमण से बचाव को कार्य शुरू कर दिया है। नगर में सारिक फरीदी और प्रवीण वाल्मीकि की देखरेख में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य जारी है। लेखपाल कुमार पाराशर, कासिफ कुद्दुसी, शाहनवाज, फर्रुख, सुहैल इकराम आदि का इस कार्य में सहयोग मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें