फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हादसों में युवती समेत नौ कांवड़िये घायल

Wed, 31 Jul 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के जिला अस्पताल में भर्ती घायल कांवड़िये
विज्ञापन
सहारनपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में युवती समेत नौ कांवड़िये घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ ला रही रीना (19) पुत्री डोभाल सिंह निवासी कमलापुर मध्यप्रदेश को दुगचाड़ी गांव के नजदीक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। वहीं, मंगलवार दोपहर देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित मानकी गांव से कुछ किमी पहले पर कार ने पैदल कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आकाश (21) पुत्र सतीश कुमार, अक्षित (18) पुत्र अनिल कुमार व चिराग (18) पुत्र मुकेश कुमार निवासी बडूली गुर्जरपुर जनपद शामली गंभीर घायल हो गए।
उधर, अभिषेक पुत्र मांगेराम निवासी संदलहेड़ी अपने दोस्तों आशु व अर्पित पुत्र कालूराम के साथ बाइक से कांवड़ लेकर लौट रहे था। जब भगवानपुर टोल टैक्स पर पहुंचे तो आशु को नींद झपकी आई और पीछे से बाइक की टक्कर लगी। इसमें अभिषेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोहन पुत्र बुद्ध सिंह निवासी चिराऊ बहेड़ा भगवानपुर में आराम कर रहा था, तभी बाइक सवार की टक्कर लगने से घायल हो गया। पंकज पुत्र रोशनलाल निवासी शकलापुरी और वंश पुत्र राकेश निवासी बिलासपुर भी बाइक की टक्कर लगने से घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, दिल्ली के जहांगीरपूरी निवासी प्रीतम पुत्र नीरज सिंह बाइक पर सवार होकर हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए जा रहा था। प्रीतम जैसे ही नानौता में सहारनपुर रोड पर पहुंचा तो अचानक वह बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इससे वह चोटिल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें