फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पोल में उतरे करंट से भैंसे की मौत, किसान गंभीर रूप से झुलसा

Wed, 29 Jan 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। क्षेत्र के गांव संभलहेड़ी में विद्युत पोल में आए करंट से मिल में गन्ना डालकर लौट रहे किसान के भैंसे की मौत हो गई, जबकि किसान गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित किसान को मुआवजे देने की मांग को लेकर किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को संभलहेड़ी गांव निवासी किसान विनोद कुमार पुत्र उदय सिंह नगर की किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना डालकर अपनी भैंसा बोगी से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप स्थित बिजलीघर के निकट पहुंचा तो तारों में चिंगारी उठी देख भैंसा घबरा गया और सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गया। इसमें उतरे करंट से भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। वहीं सूचना पर पहुंचे किसान मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष मोंटू राणा के नेतृत्व में किसानों ने बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन कर पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने तथा आरोपी विद्युतकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें