फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नीलगाय बनी काल, बेटे की शादी से पहले पिता की मौत

Sat, 07 Mar 2026 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। खेत में ट्यूबवेल बंद करके घर लौट रहे गांव बलवंतपुर निवासी तथा ग्राम पंचायत सलेमपुर के प्रधान के पति सतीश सैनी (58) की बाइक को नील गाय के झुंड ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए सतीश की देहरादून अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। उनके बेटे की नौ मार्च को शादी है। पिता के निधन से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजे सतीश सैनी बाइक से अपने खेत का ट्यूबवेल बंद करके घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने खेत से निकले, तभी बाइक की लाइट से डर कर खेतों से निकली नीलगाय के झुंड ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने फोन करके इसकी सूचना अपनी पत्नी को दी। आनन-फानन में परिजन खेत में पहुंचे। इसके बाद उन्हें सहारनपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर देहरादून जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
सतीश सैनी के परिवार में एक बेटा तथा एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। नौ मार्च को बेटे की शादी होनी है। इसे लेकर घर में तैयारी चल रही थी। सतीश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। दोपहर बाद सतीश के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें