निकाय चुनाव को लेकर इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में चार मई यानि कल गुरुवार को मतदान के मद्देनजर छुट्टी रहेगी। इस दौरान शिक्षण कार्य के साथ ही सभी विभाग भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी की ओर से यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर संस्था में छुट्टी रहेगी और सभी विभाग भी बंद रखे जाएंगे।
इसके अलावा संस्था के शिक्षा विभाग की ओर से छात्रों को चुनाव के मद्देनजर दारुल उलूम में ही रहने की हिदायत दी गई है। कहा गया है कि बिना जरूरत वह संस्था से बाहर न जाएं।