फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नाइट कर्फ्यू व्यवस्था का दूसरे दिन भी प्रभाव नजर आया। बाजार नौ बजे से ही पूरी तरह बंद हो गए। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठान ही खुले रहे, जिसमें मेडिकल स्टोर, अस्पताल और दुग्ध डेयरी आदि खुले रहे।
विज्ञापन

वहीं, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रही। शहर के देहरादून चौक, अस्पताल चौक, दीवानी कचहरी तिराहा, कलक्ट्रेट तिराहा, घंटाघर चौराहा, बाजोरिया रोड आदि स्थानों पर शनिवार रात नाइट कर्फ्यू के तहत सन्नाटा पसरा नजर आया। गौरतलब है कि शुक्रवार रात से ही सहारनपुर जनपद के नगरीय क्षेत्रों में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू व्यवस्था लागू हुई है, जो 17 अप्रैल की सुबह छह बजे तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें