फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एनआईए खोलेगी जाली नोटों के पुराने मामलों की फाइल, विदेशी कनेक्शन की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के जाली नोट मामले में एनआईए जांच और तेज कर दी है। अब एनआईए पूर्व में मिले जाली नोटों के मामलों की फाइल भी खोलेगी। बुधवार को एनआईए के अधिकारियों ने इस संबंध में एसएसपी और एसपी सिटी से मिलकर ऐसे मामलों की जानकारी हासिल की है। इसके साथ ही विदेशी कनेक्शन की भी जांच शुरू कर दी गई है।
जाली नोट मामले में एनआईए की टीम मुख्य आरोपी करेंसी चेस्ट प्रबंधक अमित कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। एनआईए के एसपी वैभव सक्सेना बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

यहां उन्होंने एसएसपी अभिनंदन सिंह और एसपी सिटी व्योम बिंदल से अब तक की जांच और पुराने मामलों की जानकारी ली। जिले में कई बार नकली नोट पकड़े जाने के मामले सामने आ चुके हैं, इसलिए एनआईए की टीम ने पूर्व में पकड़े गए नकली नोट मामलों को भी अपनी जांच में शामिल किया है, जिससे जाली नोट की छपाई में कुछ हाथ लग सके।
विज्ञापन

इस मामले में विदेशी कनेक्शन के सवाल पर एनआईए अधिकारियों ने किसी संभावना से इन्कार नहीं किया। उसे भी जांच में शामिल किया गया है। एनआईए के एसपी ने बताया कि टीम मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।
दो आरोपी रह गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी लगभग हो चुकी है, लेकिन जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल आरोपियों को अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें