फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान काम-समान वेतन की मांग: एनएचएम कर्मचारियों का धरना, दूसरे दिन भी डटे; दी आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी

Fri, 09 Oct 2026 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में NHM संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने समान काम-समान वेतन, स्थायीकरण और वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग उठाई। मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन व्यापक करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेशव्यापी आह्वान पर कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर में जुटकर समान काम के लिए समान वेतन, स्थायीकरण और वेतन विसंगतियां दूर करने समेत विभिन्न मांगें उठाईं। संगठन ने मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन को अगले चरण में और व्यापक करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय परिसर में जुटे कर्मचारी
धरने में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र समेत विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में तैनात NHM कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं, लेकिन उनकी लंबित मांगों का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है।

Trending Videos
विज्ञापन

समान वेतन और स्थायीकरण की मांग
कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने, संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने और वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग उठाई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि NHM कर्मचारियों से जुड़ी अन्य लंबित मांगों का भी शीघ्र निस्तारण किया जाना चाहिए। इन्हीं मांगों को लेकर प्रदेश संगठन के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है।

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
जिलाध्यक्ष डॉ. किशोर सैनी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने कर्मचारियों से 10 अक्तूबर को भी धरना स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को आगामी चरण में और व्यापक किया जाएगा।

धरने में संगठन के पदाधिकारी भी रहे मौजूद
धरने में मंडलाध्यक्ष डॉ. राजीव सैनी, जिलाध्यक्ष डॉ. किशोर सैनी, जिला महामंत्री धनंजय धीमान समेत मंडल और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा विभिन्न ब्लॉकों के कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता जताते हुए जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें