फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: नए साल का क्रेज, ट्रेनों में वेटिंग, मसूरी, वृंदावन और खाटू श्याम पहली पसंद

Tue, 30 Dec 2025 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

नए साल का जश्न पहाड़ों में मनाने का क्रेज लोगों में दिखाई दे रहा है। धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए लोगों ने बुकिंग करा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल का जश्न पहाड़ों में मनाने का क्रेज लोगों में दिखाई दे रहा है। धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए लोगों ने बुकिंग करा ली है। नतीजा यह है कि मां वैष्णों देवी, वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में नो रूम है यानी उनमें सीट खाली नहीं है। वहीं, लोगों की पहली पसंद मसूरी, वृंदावन और खाटू श्याम है।

विज्ञापन

 

लोगों ने शहर से बाहर नए साल का जश्न मनाने की तैयारी पूरी कर ली है। कोई मसूरी, देहरादून, नैनीताल, ऋषिकेश तो किसी ने खाटू श्याम, वृंदावन, मथुरा, अयोध्या, मां वैष्णो देवी जाने की प्लानिंग बनाई है। हाल यह है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। सहारनपुर से गुजरने वाली जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 30 व 31 दिसंबर को नो रूम, थर्ड एसी में 30 दिसंबर को 11 वेटिंग है, जबकि 31 दिसंबर को सीट खाली नहीं है।

 

यहीं हाल अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस में सहारनपुर से वाराणसी तक स्लीपर कोच में 30 दिसंबर को नो रूम है। जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस में वाराणसी तक 30 दिसंबर को स्लीपर कोच में 79, थर्ड एसी में 36, सेकेंड एसी में सात, फर्स्ट एसी में दो वेटिंग है। जम्मूतवी जाने वाली हमसफर में सहारनपुर से स्लीपर कोच में 30 दिसंबर को नो रूम है। बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार स्लीपर में भी सीट खाली नहीं है।

ट्रैवल एजेंसी संचालक दीपक गोयल बताते हैं कि इस साल लोगों में मसूरी के साथ-साथ वृंदावन, मथुरा जाने का क्रेज अधिक देखने को मिल रहा है। अधिकांश बुकिंग वृंदावन, मथुरा की आ रही है। इसके अलावा खाटू श्याम की बुकिंग भी अच्छी है।
विज्ञापन

शिवालिक रेंज और हथिनीकुंड भी जश्न के लिए तैयार
नए साल को लेकर शिवालिक रेंज में गेस्ट और फार्म हाउस तैयार हो गए। यहां पर भी आसपास राज्यों से काफी लोग आते हैं। ऐसे में पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्थानीय लोग भी पहुंचते हैं। इसके अलावा हथिनीकुंड बैराज पर भी नए साल का जश्न मनाया जा सकता है, जहां पर परिवार के साथ जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें