फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न सैनिटाइजर, न ही मास्क का ख्याल

विज्ञापन
रोड़वेज बस अडडे पर बिना मास्क के बस में बैठे यात्री - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल में सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजिंग मशीनें लगवाई गई थीं। बसों में यात्रियों को बैठाने के दौरान भी उनकी जांच के दावे किए गए थे, लेकिन अब फिर से लापरवाही सामने आ रही है। बसों में सफर करने वाले मुसाफिरों में कुछ तो मास्क लगाए मिले, वहीं कई बिना मास्क के मिले। अधिकतर रोडवेज चालक और परिचालक भी बिना मास्क ही यात्रियों को बुलाकर बसों में बैठाते हुए नजर आए। सैनिटाइजेशन के दावों के बावजूद हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग भी बहुत कम हो रहा है। शुक्रवार को कुछ सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के दावों की हकीकत जानने के प्रयास किए तो ये हालात मिले। पेश है रिपोर्ट...।
विज्ञापन

यात्रियों की चिंता तो है, संक्रमण की नहीं
- रोडवेज बस अड्डे पर चालक और परिचालक यात्रियों के लिए तो आवाज लगाते रहे, लेकिन बसों में चढ़ने वाले यात्रियों को सैनिटाइज करने या मास्क लगाने के प्रति कोई जागरूक करता नजर नहीं आया। इस बारे में दो चालकों और परिचालकों से पूछताछ की तो वे बोले, अड्डे पर सैनिटाइजिंग मशीन है। वहां यात्रियों को सैनिटाइज होकर आना चाहिए। इसके लिए उन्हें कहा भी जाता है।
मास्क के बारे में पूछा तो बोले गमछा लगा लेते हैं
- यात्रियों के लिए नसीहत देने वाले इन चालकों परिचालकों से जब खुद मास्क न लगाने के बारे में पूछा गया तो वे बोले कि वैसे तो मास्क लगाते हैं। यह नहीं होता तो गमछे का प्रयोग करते हैं। अभी यात्रियों को आवाज लगानी है। इसलिए चेहरे पर मास्क नहीं लगाया है।
विज्ञापन

बसों में सटकर बैठे, तब भी मास्क नहीं लगाया
- कुछ बसों में यात्रियों को देखा तो अधिकतर सटकर बैठे हुए मिले। इसके बावजूद कई यात्रियों ने मास्क ही नहीं लगाया, जब पूछा कि सैनिटाइज करके आए हैं या नहीं तो बाले-वे तो सीधे ही आ गए हैं। उन्हें मशीन के बारे में जानकारी नहीं थी। बस का परिचालक इसी हालत में टिकट काट रहा था।
बस में हैंड सैनिटाइजर नहीं दिखा
- कोरोना काल में जब बसों का संचालन शुरू हुआ था तो अड्डे से लेकर बसों के अंदर भी हैंड सैनिटाइजेशन के लिए जागरूक किया गया था। बसों के अंदर भी चालक परिचालक हैंड सैनिटाइजर लेकर चलते थे, लेकिन अब कुछ बसों में हैंड सैनिटाइजर नहीं दिखा। इस पर कुछ परिचालकों ने बताया कि बैग में छोटा सैनिटाइजर रखा जाता है।
रेलवे स्टेेशन और मंदिर में ठीक मिली व्यवस्था
- रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के लिए पूरी टीम मौजूद मिली। वहीं, शहर के हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। इन स्थलों की तरह ही बाकी जगह पर लोगों को भी इसके लिए सतर्क रहना चाहिए।
कर्मचारियों के साथ यात्रियों को चेताएंगे
- रोडवेज के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक जगदीश सिंह का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए कर्मचारियों के साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। लापरवाही बरतने वालों को आगे भी नियमित रूप से उन्हें चेताया जाएगा। यदि कुछ कमियां रह गई हैं तो उन्हें दूर कराया जाएगा।

रोड़वेज बस अडडे पर बिना मास्क के बैठे यात्री ना बस में सेनेटाइजर- फोटो : SAHARANPUR

रोड़वेज बस अडडे पर बिना मास्क के चालक परिचालक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें