फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न सड़क न सुरक्षा के इंतजाम और बना दिया परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- नकुड़ के गांव कपूरी स्थित सेठ छज्जूमल चंद्रभान राजकीय इंटर कॉलेज का मामला
विज्ञापन

जगदीप कुमार
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण में लापरवाही सामने आई है। विभाग ने एक ऐसे कॉलेज को परीक्षा केंद्र बना दिया है, जो निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं करता है। यह केंद्र नकुड़ विकास खंड के गांव कपूरी स्थित सेठ छज्जूमल चंद्रभान राजकीय इंटर कॉलेज है।
इस कॉलेज को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां दस कॉलेजों के 675 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 15 कक्षों का इस्तेमाल किया जाएगा। यहां किसी भी कक्ष में सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर नहीं है। चपरासी भी कॉलेज में तैनात नहीं हो सका है। कॉलेज में प्रधानाचार्य के अलावा मात्र दो शिक्षक हैं। हाइवे से सटे कॉलेज के गेट में एंट्री से पहले छोटी नहर को पार करना पड़ता है, जिस पर पुल तक नहीं है। सीमेंट के टूटे खंबे रखे हुए हैं, जिन पर से गुजरकर छात्र कॉलेज में प्रवेश करते हैं। एक दूसरा मार्ग है, जो बागों के रास्ते होकर कॉलेज पहुंचता है। सवाल यह है कि बिना सीसीटीवी के नकल कैसे रुकेगी?
विज्ञापन

- भौतिक सत्यापन पर उठे सवाल
विभाग ने सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन बीते सप्ताह कराया। सभी 98 केंद्रों के भौतिक सत्यापन में मात्र पांच कॉलेज ऐसे पाए गए थे, जिनमें सीसीटीवी और अन्य सुविधाओं की कमी बताई गई। इनमें बेहड़ा संदल सिंह, शाहजहांपुर, अंबेहटा पीर, नकुड़ और गागलेड़ी का एक-एक विद्यालय शामिल था। इनमें सेठ छज्जूमल चंद्रभान राजकीय इंटर कॉलेज का नाम नहीं था। ऐसे में केंद्रों के भौतिक सत्यापन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
लंबे समय से कर रहे सुविधाओं की मांग
कॉलेज के लिए जमीन दान करने वाले चंद्रभान सैनी ने बताया कि उनका सपना था कि क्षेत्र में शिक्षण संस्थान खुले, जिसका फायदा क्षेत्र के बच्चों को मिले। इसी सोच के साथ जमीन दी थी, मगर कॉलेज में सुविधाएं नहीं हैं। वह कई बार सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। हैंडपंप तक उन्होंने अपने पैसे से लगवाया है। प्रबंध समिति सदस्य सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्वनी सैनी का भी यही दर्द है।
विज्ञापन

- वर्जन
यदि कोई राजकीय माध्यमिक विद्यालय है तो उसे बिना सीसीटीवी या अन्य सुविधाओं के भी परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। शर्त यह भी है कि परीक्षा से पहले वहां सभी सुविधाएं दे दी जाएं। सेठ छज्जूमल चंद्रभान राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा से पहले सभी सुविधाएं पूर्ण कर दी जाएंगी।
- डॉ. अरुण कुमार, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें