फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डिस्चार्ज न रेफर...कहां गए 5737 मरीज

Wed, 29 Jul 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल से पिछले छह माह में 5737 मरीज गायब हो गए। वह भर्ती तो हुए, लेकिन अस्पताल से बाहर निकलने का उनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। वह कहां गए, किसने उन्हें रेफर या डिस्चार्ज किया, इसका कुछ अता-पता नहीं है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि अस्पताल का रिकॉर्ड रजिस्टर इसकी गवाही दे रहा है। ऐसे में अस्पताल की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। अब तर्क दिया जा रहा है कि वार्डों में निगरानी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में भी प्रतिदिन 150 से 200 मरीज आते हैं। एक जनवरी 2026 से 30 जून 2026 तक जिला अस्पताल के इमरजेंसी, मेडिकल, हड्डी, ट्रामा सेंटर, ईएनटी, संक्रामक रोग आदि वार्डों में करीब 25,472 मरीज भर्ती हुए। स्टाफ ने भर्ती करने के बाद मरीजों का इलाज शुरू किया।
इन सबके बीच 5737 मरीज ऐसे हैं, जो सुबह भर्ती हुए और शाम को अचानक गायब हो गए। उनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। बिना डिस्चार्ज मरीजों के जाने के पीछे कई तर्क दिए जा रहे हैं। कोई इसके पीछे अच्छी स्वास्थ्य सुविधा न होना बता रहे है तो कोई बाहरी लोगों की सक्रियता। अस्पताल में मरीजों को निजी अस्पताल में ले जाने के मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक मरीज को निजी अस्पताल भेजने का मामला सामने आया था, जिसकी जांच भी चल रही है। कभी-कभी संसाधनों की कमी भी इसमें एक बड़ा मुद्दा बन जाती है।
विज्ञापन


यह भी एक वजह
अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने का भरोसा दिया जा रहा है, लेकिन हकीकत कोसों दूर है। बाहर की दवा लिखने के साथ ही अन्य कमियां भी इसमें अहम किरदार निभा रही है। एक ही रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे अल्ट्रासाउंड की जांच की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा कार्डियाेलॉजिस्ट का पद है, लेकिन तैनाती नहीं हुई है। फिजिशियन पर ही हार्ट के मरीज निर्भर हैं।
-

फैक्ट फाइल
महीना भर्ती हुए मरीज बिना डिस्चार्ज गए मरीज
जनवरी 1826 604
फरवरी 3773 1205
मार्च 3740 1365
अप्रैल 4601 1096
मई 5575 770
जून 5975 697

-
अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर इलाज देना प्राथमिकता है। अगर कोई मरीज बिना बताए चला जाता है तो उसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। फिर भी वार्डों में निगरानी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. रविप्रकाश, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें