फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच विभागों की लापरवाही ने गिरा दी जिले की रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य सेवाओं को लेकर शासन स्तर से जिलों की रैंकिंग जारी की है। उसमें सहारनपुर को 61 वीं रैंक मिली है, जो पिछली रैंकिंग से बहुत खराब है। इसमें पांच विभागों की लापरवाही सामने आई है। इन विभागों के विभागाध्यक्षोें के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, इस बार की रैंकिंग में सहारनपुर जिले को पूर्णांक 130 में से सिर्फ 98 अंक ही मिले। यानी प्रतिशत 75.38 अंक प्राप्त हुए। इस लिहाज से प्रदेश के 75 जिलों की रैंकिंग में सहारनपुर को 61वीं रैंक हासिल हुई। रैंकिंग के लिए प्रत्येक विभाग को पोर्टल पर अपने विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में महीने की 20 तारीख तक डाटा फीड करना पड़ता है। मालूम चला है कि सहारनपुर जिले से सितंबर माह में कृषि विभाग, प्रोबेशन विभाग, खनन विभाग सहित पांच विभागों ने अपना डाटा ही फीड नहीं किया, जबकि पूर्व के महीनों में इन सभी विभागों की श्रेणी ए रहती थी। इससे जिले की रैंकिंग 20 के आसपास रहती थी। गौरतलब है कि पांच विभागों की लापरवाही के कारण ही सहारनपुर की रैंकिंग मंडल के शामली और मुजफ्फरनगर जिले से भी पिछड़ गई। क्योंकि शामली की तीन, मुजफ्फरनगर को 17 रैंक हासिल हुई है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि रैंकिंग गिरने में पांच विभागों की लापरवाही रही है। इनके विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है, साथ ही इस संबंध में शासन को भी रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें