फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों को संकट में डाल सकती है लापरवाही

विज्ञापन
सहारनपुर के नेहरू मार्केट में कोरोना वायरस से बेखबर खरीदारी करने को उमड़ी भीड़ सोशल डिस्टेंशन क? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। ईद-उल-अजहा की खरीदारी को लेकर बाजारों में खूब भीड़ उमड़ी और लोग कोरोना गाइड लाइन को भूल गए। ऐसे में नियमों का उल्लंघन होता नजर आया। नागरिकों ने सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं किया। कई जगहों पर भीड़ की वजह से जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन

बुुधवार को ईद-उल-अजहा पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को रात तक बाजार खुले रहे। घंटाघर, नेहरू मार्केट, चौकी सराय, नया बाजार, नखासा बाजार, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, पुल कंबोहान, चौक फव्वारा, सब्जी मंडी, कोर्ट रोड पर लोगों की भारी भीड़ रही। इस दौरान कोरोना को लेकर जारी सरकार की गाइड लाइन का उल्लंघन होता नजर आया। साथ ही नेहरू मार्केट, रायवाला, हलवाई अट्टा, मंडी समिति रोड पर भीड़ की वजह से कुछ देर के लिए जाम भी लगा, जिसे थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया।
बिना मास्क भी नजर आए लोग, हुई कार्रवाई
बाजारों में लोग बिना मास्क लगाए हुए भी नजर आए। ऐसे में पुलिस ने मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई की। मंगलवार को करीब 150 लोगों के चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

यह हैं नियम
- दुकानदार व ग्राहक दोनों मास्क लगाएं।
- दुकानों व प्रतिष्ठानों पर सैनिटाइजर रखा जाए।
- कोरोना से संबंधित लक्षण होने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जाए।
- दो गज की दूरी का पालन किया जाए।
- दुकानों और प्रतिष्ठानों पर थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था की जाए।

सोरनपुर में हुई बूंदाबांदी के बीच प्रताप मार्केट में खरीदारी करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

नेहरू मार्केट में खरीदारी को उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें