फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर : नौचंदी एक्सप्रेस सहित 24 से 28 जुलाई तक निरस्त रहेंगी ये चार ट्रेनें, तीन का रूट डायवर्जन

Thu, 22 Jul 2021 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्जन भी रहेगा। इस बारे में संबंधित रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है, ताकि डायवर्जन के अनुसार ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था बनाई जा सके। 
विज्ञापन
सिटी स्टेशन मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला रेल लाइन पर शाहजहांपुर में स्टेशन पर मरम्मत एवं निर्माण कार्य के चलते अंबाला सहारनपुर रूट पर चलने वाली चार ट्रेनों का 24 से 28 जुलाई तक संचालन निरस्त रहेगा। इसके अलावा तीन ट्रेनों का रूट डायवर्जन भी होगा। ऐसे में लखनऊ और प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का सहारा लेना पड़ेगा।

विज्ञापन

 
अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि जिन ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है, उनमें ट्रेन संख्या 05011 लखनऊ जंक्शन से चंडीगढ़, 05012 चंडीगढ़ से लखनऊ जंक्शन,  04511 प्रयागराज से सहारनपुर (नौचंदी एक्सप्रेस) और 04512 सहारनपुर से प्रयागराज शामिल हैं।

इसके अलावा कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्जन भी रहेगा। इस बारे में संबंधित रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है, ताकि डायवर्जन के अनुसार ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था बनाई जा सके। 
विज्ञापन


इनका होगा रूट डायवर्जन 
05910 लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ का 24 और 27 जुलाई को रूट डायवर्ट रहेगा। यह ट्रेन गाजियाबाद के रास्ते कानपुर सेंट्रल और लखनऊ के रास्ते जाएगी। इसके अलावा 02588 जम्मू तवी से गोरखपुर को जाने वाली ट्रेन सहारनपुर से गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल से लखनऊ होकर निकलेगी। इसी रूट से 05098 जम्मू तवी से भागलपुर जाने वाली ट्रेन निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें