फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानौता और नागल बने चैंपियन

Wed, 03 Feb 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नानौता और बालक वर्ग में नागल चैंपियन बने।
विज्ञापन


बालिका वर्ग की कबड्डी में नानौता विजेता और मुजफ्फराबाद उप विजेता बना। बालकों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में नागल विजेता और नकुड़ उप विजेता रहा। बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में नागल पहले और बलियाखेड़ी दूसरे नंबर पर रहा।

कुश्ती के 55 किलोग्राम भार वर्ग में रामपुर मनिहारान के सागर पहले और बलियाखेड़ी के अजय कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम भार वर्ग में बलियाखेड़ी के रोबिन ने पहला और गंगोह के दीपक कुमार ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


66 किलोग्राम भार वर्ग में गंगोह के शिवम कुमार ने पहला और सरसावा के दीपक चौहान ने दूसरा स्थान हासिल किया। 74 किलोग्राम भार वर्ग में गंगोह के मोहम्मद वक्कार ने पहला और बलियाखेड़ी के लोकेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 84 किलोग्राम भार वर्ग में गंगोह के जयंत चौधरी पहले तथा नानौता के शेखर कुमार दूसरे स्थान पर रहे।

बालिकाओं की ऊंची कूद में नानौता की रितु पहले, बलियाखेड़ी की प्रियंका दूसरे और रामपुर मनिहारान की बंशी तीसरे स्थान पर रही। बालकों की ऊंची कूद में नानौता के संदीप ने पहला, देवबंद के सचिन कुमार ने दूसरा और सरसावा के जोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि रही सीडीओ मोनिका रानी ने विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग अधिकारी बृजपाल सिंह, राजकुमार पंवार, ईश्वरपाल सिंह मुखिया, शिवनाथ सिंह, चंद्रशेखर राठौर,  राजीव कुमार, वैजयंती, सुनील कुमार आदि थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें