फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हमास के लिए काम करने के आरोप में नकुड़ का बदर खान सूरी अमेरिका में किया गिरफ्तार

Sun, 23 Mar 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
शमशाद खान अपने दोनों बेटों बदर खान सूरी व सिकंदर खान के साथ। स्रोत: शमशाद खान
विज्ञापन
नकुड़। अमेरिका की जाॅर्जटाउन यूनिवर्सिटी में भारतीय मूल के शोधकर्ता बदर खान सूरी को हमास के लिए काम करने व यहूदी धर्म विरोधी बातें फैलाने के आरोप में अमेरिकन इमीग्रेशन एजेंसी ने हिरासत में लिया है। बदर खान सूरी की गिरफ्तारी से उनका परिवार चिंतित है। परिजनों ने बदर खान सूरी पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बदर खान सूरी नकुड़ के मोहल्ला बंजारान निवासी पूर्व पालिका सभासद शमशाद खान के बड़े बेटे हैं। शमशाद खान ने बताया वह अपने बेटे बदर खान सूरी की गिरफ्तारी से परेशान जरूर है, लेकिन उन्हें अपने बेटे पर पूरा यकीन है कि वह किसी भी गलत काम में शामिल नहीं हो सकता। बताया कि बदर खान सूरी को करीब ढाई वर्ष पहले ही अमेरिकन यूनिवर्सिटी ने हवाई टिकट भेजकर बुलवाया था।
उन्होंने कहा कि बदर खान सूरी सभी धर्मों का सम्मान करने में विश्वास रखता है, न कि वह किसी धर्म का दुष्प्रचार करने में शामिल है। उन्होंने कहा कि बदर खान सूरी का कसूर केवल इतना हो सकता है कि उनकी पत्नी मफाज सालय हमास के एक बड़े नेता की भतीजी है। उन्होंने बदर खान सूरी पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि उनका बेटा पाक-साफ है। उन्होंने भारत सरकार से मदद की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन




शमशाद खान लगातार दो बार नगर पालिका परिषद नकुड़ के सभासद रह चुके हैं। शमशाद खान के तीन बेटी और दो बेटे हैं। सभी की शादी हो चुकी है। उन्होंने बताया बदर खान सूरी के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा अराफात खान(10) और वतन खान और बेटी इलिया (6) जुड़वां हैं। ढाई साल पहले तक बदर खान सूरी के तीनों बच्चे उनके पास रहते थे और नकड़ के ही एक स्कूल में पढ़ते थे। शमशाद खान का छोटा बेटा सिकंदर खान गुड़गांव में अरबी-इंग्लिश ट्रांसलेटर है तथा सिकंदर खान के बच्चे नकुड़ में ही अपने दादा-दादी के साथ रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें