फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आईआईए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता के सामने उठाईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। आईआईए सहारनपुर चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत निगम के मुख्य अभियंता के साथ उनके कार्यालय में बैठक की। प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की।
विज्ञापन




चैप्टर अध्यक्ष अनूप खन्ना ने बताया कि कैलाशपुर-गागलेहड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या है। उन्होंने इकाईयों के विद्युत बिलों में पॉवर फैक्टर, मानकमऊ इंडस्ट्रीयल फीडर को पूर्व की तरह पेपर मिल बिजली से जोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत लाइनों पर ऑटोमेटिक टीपीएमओ लगाए जाए। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में बाहर लगे ट्रांसफार्मर की मेंटनेंस, नेट मीटरिंग, नए कनेक्शन समेत अन्य समस्याओं से अवगत मुख्य अभियंता को कराया। मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने सभी समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सड़ाना, मंडलीय अध्यक्ष राजेश सपरा, आरके धवन, सचिवः ऋषभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें