फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकुड विधानसभा सीट: मतदान में शहरी क्षेत्र से आगे रहे देहात के मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। नकुड़ विधानसभा सीट पर कस्बों से अधिक मतदान देहात क्षेत्र में हुआ। कई गांवों के बूथों पर 90 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। वहीं, किसी भी कस्बे के मतदेय स्थल पर 81.88 फीसदी से अधिक मतदान नहीं हुआ। इससे स्पष्ट है कि ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता शहरी मतदाताओं से अधिक जागरूक रहे।
विज्ञापन

नकुड़ विधानसभा सीट पर 76.06 फीसदी मतदान हुआ। इस विधानसभा सीट के 3 लाख 54 हजार 943 मतदाताओं में से 2 लाख 69 हजार 964 मतदाताओं ने मतदान किया। अधिक मतदान में सबसे बड़ी भूमिका ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं की रही। नकुड़ विधानसभा सीट में सरसावा, नकुड़ और सुल्तानपुर-चिलकाना कस्बे शामिल हैं। इस विधानसभा सीट पर 421 मतदेय स्थल हैं। इनमें से 149 मतदेय स्थल ऐसे हैं जहां पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। नकुड़ विधानसभा सीट के देहात क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान वाले मतदेय स्थल और विभिन्न कस्बों में सर्वाधिक मतदान वाले बूथ पर एक नजर।
विज्ञापन

नकुड़ विधानसभा सीट के देहात क्षेत्र के सर्वाधिक मतदान वाले बूथ
मतदेय स्थल मत प्रतिशत
प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर 01 चौराकलां 92.55
प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर 01 नारायणपुर गुर्जर 90.68
प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर 03 भैरमऊ 90.51
प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर 01 शाहपुरा दाउद 90.19
प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर 01 मरोड़गढ़ उर्फ कातला 90.83
नकुड़ विधानसभा सीट के शहरी क्षेत्र के सर्वाधिक मतदान वाले बूथ
मतदेय स्थल मत प्रतिशत
जेजे इंटर कॉलेज कमरा नंबर 01 सुल्तानपुर चिलकाना 81.88
केएलजीएम इंटर कॉलेज कमरा नंबर 07 नकुड़ 81.07
केएलजीएम इंटर कॉलेज कमरा नंबर 08 नकुड़ 80.08
जेजे इंटर कॉलेज कमरा नंबर 04 सुल्तानपुर चिलकाना 80.02
सेंट मैरी एकेडमी सीनियर सेकेडरी स्कूल कमरा नंबर 03 सरसावा 79.83
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें