फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशकोत्सव पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत हुआ। कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू हुआ।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड से होते हुए नगर कीर्तन घंटाघर, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, मोर गंज के बाद पंजाबी गुरुद्वारा गउशाला रोड पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान स्टाल लगाकर संगत का स्वागत किया गया। कीर्तन में सबसे पहले जीप पर नगाड़ा था, जो कीर्तन के आगमन का संदेश दे रहा था। इसके बाद ढोल, घोड़ों पर निहंग सिख, फौजी बैंड, छोटे बच्चे, पांच निशान साहिब, पंज प्यारे के बाद भव्य रूप से सजी पालकी में श्री गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाश सुशोभित थे। प्रभातफेरियों में गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरु तेग बहादुर स्कूल के बच्चे शामिल रहे। प्रधान सुजसबीर ने बताया कि मुख्य आयोजन पांच नवंबर को गुरुद्वारा साहिब के साथ गुरमत समागम मैदान में सुबह दस से शाम चार बजे तक होगा। गुरु का लंगर दोपहर 12.30 बजे से आरंभ होगा। नगर कीर्तन का संचालन मीत प्रधान, प्रभजोत सिंह, परमिंद्र सिंह कोहली, जनरल सकत्तर अमनप्रीत सिंह, छवप्रीत सिंह, सरदार हरेंद्र सिंह चड्ढा, तेजपाल सिंह, बलविंदर सिंह भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें