फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजम्मिल और वाकीर ने रची थी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जुमे की नमाज के बाद घंटाघर पर हुए बवाल के मामले में मुजम्मिल और अब्दुल वाकीर ने दंगा भड़काने की साजिश रची थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों ने भीड़ एकत्र करने के लिए भड़काऊ मेसेज वायरल किए थे। दोनों ही पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। इसके साथ ही आरोपी यू-ट्यूब पर अलग-अलग जनपदों में हुए दंगों के वीडियो देखकर बवाल कराने के तरीके भी सीखते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए उपद्रव के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। रविवार को नगर कोतवाली पुलिस ने मुजम्मिल पुत्र अस्मत निवासी राहत कॉलोनी 62 फुटा रोड को गिरफ्तार किया। इससे पूर्व पुलिस अब्दुल वाकीर पुत्र बिलाल निवासी खाताखेड़ी को पकड़ चुकी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों ने सुनियोजित तरीके से पूरी तैयारी कर रखी थी। कई दिनों से दोनों आरोपी यू-ट्यूब के माध्यम से अलग-अलग जिलों में हुए दंगों के वीडियो देखकर दंगा कराने की साजिश रच रहे थे और दंगा भड़काने के तौर-तरीके से भी सीख रहे थे। इसके साथ ही आरोपियों ने विभिन्न सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए भड़काऊ मेसेज युवाओं को मोबाइल फोन और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से डाले थे। ताकि भीड़ एकत्र हो सके। दोनों लिखते थे कि जिले में कौम को ताकत का अहसास कराना होगा। इसलिए एकजुट हो जाएं। इसके अलावा आरोपी युवाओं को भड़काने वाली और धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली बातें भी पोस्ट करते थे। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि माहौल खराब करने में दोनों आरोपियों की अहम भूमिका रही है। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है।
धर्म गुुरुओं की नहीं मानी बात
जिले में किसी भी तरीके से माहौल खराब न हो, इसको लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी धर्मों के गुरुओं के साथ बैठक भी की, लेकिन शुक्रवार को जामा मस्जिद में नमाज के दौरान पुलिस को अहसास नहीं था कि मस्जिद के अलावा अन्य रास्तों से बड़ी संख्या में भीड़ आ जाएगी। इससे साफ है कि धर्म गुरुओं को दर किनार कर आरोपियों ने बवाल किया।
विज्ञापन

ध्वस्तीकरण की ही हो चुकी है कार्रवाई
अब्दुल वाकीर और मुजम्मिल की अहम भूमिका होने का पता लगते ही पुलिस-प्रशासन की टीम ने शनिवार को बुलडोजर से दोनों के घरों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी के मकान का छज्जा गिराया तो दूसरे के मुख्य द्वार को उखाड़ दिया था।
अन्य आरोपियों के घर भी चलेगा बुलडोजर
पुलिस-प्रशासन की ओर से अन्य आरोपियों के घर भी बुलडोजर चलाया जाएगा। इसको लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। इस मामले को लेकर शासन और प्रशासन पूरी तरह सख्त है। शासन रोजाना मामले की अपडेट ले रहा है। एसएसपी ने आकाश तोमर ने बताया कि उपद्रवियों के घरों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें