फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी से मिले विपक्ष के नेता, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
सहारनपुर में बवाल मामले में आईजी से मिलने पहुंची सर्वदलीय संघर्ष समिति - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में हुए बवाल के मामले को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति में विपक्ष के नेता आईजी प्रीतिंदर सिंह से मिले। उन्होंने आईजी से बवाल के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में निर्दोष कोई जेल न जाए तथा जो दोषी हो उस पर कार्रवाई हो। जिस पर आईजी ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। मिलने वालों में बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान, बेहट विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पूर्व विधायक ठाकुर विरेंद्र सिंह, आप नेता योगेश दहिया, बसपा नेता साहिल खान, सपा नेता सरफराज खान, फैसल सलमानी, अनुज वर्मा, मजाहिर राना, अब्दुल गफूर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

जिसका जिनता कसूर, उसको उतनी सजा मिलनी चाहिए
सहारनपुर। पूर्व विधायक इमरान मसूद के नेेतृत्व में भी एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी आकाश तोमर से मिल कर इस मामले में निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई न करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिसका जिनता कसूर है उसको उतनी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गाजरों के चोरों को जूती की सजा दी जाती है, फांसी की नहीं। उन्होंने बुलडोजर की कार्रवाई को सही नहीं बताया। पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि नेताओं और उलमा को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
शांति समिति की बैठक ली
सहारनपुर। शहर कोतवाली में सोमवार देर शाम को एसपी सिटी राजेश कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी ने शांति समिति की बैठक ली। इस दौरान धर्म गुरुओं, पार्षदों और गण्यमान्य नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।

सहारनपुर में हुऐ बवाल के मामले में एसएसपी से मिलने पहुंचे सपा के इमरान मसूद व काजी नदीम अख्तर व अन?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें