फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पर मुस्लिम महिलाओं ने इस अंदाज में किया धन्यवाद

Fri, 02 Feb 2018 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
तीन तलाक के समर्थन में मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में तीन तलाक पर कानून बनाने पर मुस्लिम महिलाओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने डीएम के जरिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर तीन तलाक के कानून को लागू कराने की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों मुस्लिम महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची। महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं के उत्पीड़न रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

केंद्र सरकार जल्द राज्यसभा में कानून को पास कराकर लागू कराए और फतवे जारी करने वाले मौलानाओं को चिह्नित कर कार्रवाई करें। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, नसीम प्रवीन अंसारी, शाहीन प्रवीन, मेहराज बानो, राशिद अंसारी, चांद बेबी जुबैरी, रिहाना प्रवीन, तमन्ना, शाहजहां, इमराना, फिरदौस, नईमा, प्रवीण गुलनाज, गुलखन खान, खदीजा, नसरीन अंसारी, शाइस्ता प्रवीन, नाजमा पठान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें